अल्मोड़ा, मार्च 30 -- सल्ट। थाना क्षेत्र में मानसिक बीमार एक महिला लापता हो गई है। पुलिस के मुताबिक देवायल निवासी पवन सिंह ने तहरीर दी है। कहना है कि बहन प्रियंका रावत मानसिक उपचार के लिए मायके आई थी। 13 मार्च को वह एकाएक लापता हो गई। बताया कि नाते-रिश्तदारों में पूछताछ के बाद भी बहन का पता नहीं चल सका है। इधर, एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.