फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- कंपिल। थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती का शव पूर्व मे रेलवे ट्रैक पर पाया गया था । परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए शादी तोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। मृतका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी की शादी अप्रैल माह में तय थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक स्थानीय युवक और एटा जनपद का एक अन्य युवक लगातार बातचीत करने और शादी तोड़ने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने कई बार इसका विरोध किया था। परिजनों के अनुसार, 8 मार्च की रात करीब 11 बजे युवती अचानक घर से लापता हो गई। मां-पिता और अन्य परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। तहरीर में यह भी कहा गया है कि घटना वाले दिन भी आरोपित युवकों द्वारा युवती को फोन कर शादी तोड़ने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.