गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर। बच्चों में मुंह और दांतों की बीमारियों की बड़ी वजह मानसिक तनाव हो सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दंतरोग विभाग के रिसर्च में यह खुलासा हुआ है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास टीएस की निगरानी में यह रिसर्च सीनियर रेजिडेंट डॉ. मोनिका सिंह ने किया। रिसर्च अंतरराष्ट्रीय जर्नल पबमेड और बायोइंफार्मेशन के अंक में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च में मुख की सामान्य बीमारी से जूझ रहे 6 से 16 साल के 100 बच्चों का परीक्षण किया गया। इसमें से करीब 68 प्रतिशत बच्चों में मुख संबंधी बीमारियों की वजह तनाव को माना गया। बच्चों में सबसे ज्यादा देखे गए लक्षणों में मुख के छाले, टेंपोर-मेंडिबुलर (ऊपरी और निचले जबड़े के जोड़) की हड्डी में दर्द, दांतों का किटकिटाना, नाखून चबाने और दांत पीसने-भींचने की आदत शामिल मिली। इन आदतों...