मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दी
नोएडा, मई 21 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-दो थाना क्षेत्र में हरित पट्टी के अंदर बने सरकारी ट्यूबैल के पास बुधवार रात एक युवक ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे जिला इटावा निवासी मनीराम ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-88 में हरित पट्टी के अंदर बने सरकारी ट्यूबेल के पास एक पेड़ पर एक व्यक्ति फंदे के सहारे लटका हुआ है। सूचना पाकर फौरन ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- बगीचे में मिला शव, खुदकुशी की आशंका फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। शव रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ करके शव की शिनाख्त के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.