मानसिक तनाव में युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत
कानपुर, जून 29 -- कानपुर, संवाददाता। केस्कोकर्मी पिता के हादसे में झुलसने के बाद मानसिक तनाव में चल रहे बेटे ने गुजैनी में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने एक सप्ताह पहले हुए विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई। गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी राजकुमार सोनी केस्को में संविदा कर्मी हैं। परिवार में पत्नी संगीता, दो बेटियां रिद्धि और सिद्धि व एकलौता बेटा 20 वर्षीय अनुराग था। परिजन ने बताया कि शनिवार को राजकुमार केस्को का फॉल्ट ठीक करने गए थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आने से झुलस गए। साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्वरूप नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दौरान उनकी पत्नी व बेटियां अस्पताल में उनकी देखरेख कर रही है जबकि बेटा अनुराग घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.