कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में मानसिक तनाव के कारण महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल की। संदीप नगर निवासी नरेश दिवाकर कपड़े पर प्रेस का काम करते हैं। परिवार में 46 वर्षीय पत्नी सीता और तीन बेटे हैं। परिजन ने बताया कि पत्नी बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। रविवार रात को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि महिला के पति और बच्चे काम नहीं करते थे। जिस कारण परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण महिला मानसिक तनाव में चल रही थी। यह भी पढ़ें- संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत संभवतः महिला ने इसी कारण आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...