कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में कैंसर के ऑपरेशन के बाद अवसाद में चल रहे युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। योगेंद्र विहार निवासी 33 वर्षीय चंद्र प्रकाश मजदूर थे। पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटे चंद्र प्रकाश को जीभ में कैंसर था। जिसका 31 जनवरी को ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से वह तनाव में था। वह बीते दो-तीन दिन से किसी से बात नहीं कर रहा था। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया। इस दौरान मानसिक तनाव के कारण उसे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया की युवक ने बीमारी के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.