मानसिक तनाव में ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
हमीरपुर, मई 30 -- राठ, संवाददाता। चिकासी थानाक्षेत्र के बिलगांव गांव में मानसिक तनाव के चलते 45 वर्षीय ग्रामीण ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलगांव गांव निवासी 45 वर्षीय श्यामलाल पुत्र मनसुख तीन बीघा कृषि योग्य भूमि पर खेती-बाड़ी करने के अलावा मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। परिजनों ने बताया कि श्यामलाल जुआं खेलने का आदी था और वह रुपये हारने से मानसिक तनाव में आकर शनिवार को पशुबाड़े में रस्सी का फंदा गले में डालकर झूल गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। श्यामलाल अपने पीछे पत्नी धनकुंवर, मां उजियारी और पुत्र रामरूप व नरेश को रोते बिलखते छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.