मानसिक तनाव प्रबंधन के लिए पांच दिवसीय योग शिविर पांच जून से
शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में मानसिक तनाव प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य बढ़ते मानसिक तनाव से लोगों को राहत दिलाना और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं केंद्र प्रमुख राजेश दीक्षित के संयोजकत्व में आयोजित यह शिविर पांच जून से नौ जून तक चलेगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 6:45 बजे तक आर्य महिला डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला मंत्री एवं कवि डॉ. इन्दु अजनबी ने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरा है, जिससे व्यक्ति की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.