मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल
आगरा, जुलाई 29 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने मानसिक चिकित्सालय स्वास्थ्य संस्थान का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, आवास, भोजन समेत आवश्यक सुविधाओं को चेक किया। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, विधिक अधिकारों के बारे में बताया। सभी प्रतिभागियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का संदेश दिया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार राठौर, अधीक्षक अनिल सिसोदिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जरूरतमंदों को हरसंभव सहयोग करें: डालसा सचिव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.