हापुड़, अक्टूबर 7 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में काउंसलिंग समिति, मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक तनाव निवारण समिति एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक चिकित्सा परामर्श से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित करके किया। कार्यक्रम की संचालिका एवं संयोजिका प्रो.मनीला रोहतगी ने महाविद्यालय में मानसिक एवं शारीरिक चिकित्सा की आवश्यकता पर अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आमंत्रित अतिथि डॉ.अंशु सोम मनोचिकित्सक जिला अस्पताल हापुड़ ने छात्राओं के समक्ष मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य विषय पर अपने विचार रखें। उन्होंने अपने अभिभावकों एवं प्राध्यापिकाओं से परेशानियों को साझा करने के लिए प्रेरित भी किया। महाविद्यालय की प्रा...