सिमडेगा, जून 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवाएं विषय पर सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक बीमारी से पीड़ित एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों तथा उनके परिजनों को उनके कानूनी अधिकारों,सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनकार्यक्रम का उद्देश्य शिविर में असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल ने कहा कि मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को भी संविधान और कानून के तहत समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक से...