जौनपुर, अप्रैल 11 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पवारा पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया है।आठ अप्रैल की रात्रि में डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम महेन्द्र, थाना पवारा क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना पवारा ले गई। थाने पर पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम त्रिलोकी सिंह पुत्र कामता सिंह, निवासी ग्राम सहतवार, थाना सहतवार, जनपद बलिया बताया। इसके बाद थाना पवारा पुलिस ने संबंधित थाने और स्थानीय स्तर पर संपर्क साधकर उसके परिजनों की जानकारी जुटाई और उनसे संपर्क स्थापित किया। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.