मानसिक अस्पताल में भर्ती मरीज भाग निकला
वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल के फैमली वार्ड में भर्ती एक मानसिक रोगी 20 फीट की दीवार फांदकर शुक्रवार रात में भाग गया। सुबह गिनती के समय एक मरीज कम मिला। रिकॉर्ड से पता चला कि मऊ का 21 वर्षीय लोहर चौहान गायब है। वह वार्ड में अपने पिता बलिराम चौहान की देखरेख में रह रहा था लेकिन रात में भाग गया। हालांकि अस्पताल के निदेशक डॉ. सीपी मल्ल ने मरीज के भागने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ कहीं गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि लोहर भाग गया है। उन्होंने कैंट थाने में भी इसकी सूचना दी है। यह भी पढ़ें- निलंबित संविदाकर्मी के खिलाफ जांच शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.