बरेली, जुलाई 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ से बरेली मानसिक अस्पताल आ रहे 28 वर्षीय नरेश उर्फ नीरज चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली अलीगढ़ पैसेंजर से आ रहा था। आंवला के पास गिर गया। पुलिस ने जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती करा दिया।अलीगढ़ जिला में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव मंडोली निवासी 28 वर्षीय नरेश उर्फ नीरज का बरेली मानसिक चिकित्सा में इलाज चलता है। नीरज परिवार को बिना बताये बरेली से दवा लेने चला आया। आंवला के पास चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसे चोट आई। रेलवे कर्मी ने उसे ट्रैक किनारे पड़ा देखा तो स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। नीरज के भाई ने बताया, नरेश की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। श्यामगंज स्थित मानसिक अस्पत...