पलामू, मई 22 -- मेदिनीनगर। पलामू के सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे या उनके परिवार का कोई सदस्य अगर मानसिक तनाव, अवसाद, घबराहट, नींद न आना, उदासी या आत्महत्या के विचार जैसी समस्याओं से जूझ रहे है। सिविल सर्जन ने बताया कि मानसिक अवसाद एक बीमारी है, कोई कलंक नहीं। इसका पूर्ण इलाज संभव है। जिला अस्पताल, मेदिनीनगर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को विशेषज्ञ मनोचिकित्सक, निःशुल्क ओपीडी, परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही इसके अतिरिक्त भारत सरकार की निःशुल्क टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर 24x7 विशेषज्ञों से बात कर गोपनीय परामर्श लिया जा सकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया है कि व...