मानसरोवर यात्रा पर गए नेपाल के 22 श्रद्धालु पांच दिन से लापता, दो महराजगंज के प्रधान के रिश्तेदार
महाराजगंज, अगस्त 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के पर्वतीय इलाकों में कुदरत द्वारा बरपाए गए कहर के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले जिले के प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं मिठौरा क्षेत्र के परसौनी प्रधान-प्रशासक अनिल जोशी के काठमांडू निवासी मौसा-मौसी समेत 22 श्रद्धालुओं का दल पिछले पांच दिनों से लापता है। बाढ़ व भूस्खलन की भीषण विभीषिका के बाद से ही इन श्रद्धालुओं से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे पूरा परिवार गहरे सदमे और आशंका में है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने बताया कि उनके मौसा ऋषि बाबू पंत एवं मौसी शारदा देवी पंत मूल रूप से काठमांडू नेपाल के निवासी हैं। एक सप्ताह पूर्व वे दोनों 22 श्रद्धालुओं के एक दल के साथ काठमांडू से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए थे。 यह भी पढ़ें- 10 मिनट के चाय ब्रेक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.