पिथौरागढ़, जुलाई 21 -- पिथौरागढ़। मानसरोवर यात्रा मार्ग धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार को भारी भूस्खलन होने से यातायात फिर बंद हो गया। जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण इस मार्ग पर जीरो प्वाइंट के आगे तवाघाट की ओर पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर, मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग में आवाजाही पूर्णतया बंद हो गई। सड़क बंद होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित दारमा, व्यास और चौदास तीनों घाटियों का संपर्क धारचूला से कट गया है। इधर सूचना मिलने के बाद बीआरओ की मशीनें मौके पर सड़क खोलने के कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि लगातार मलबा गिरने के कारण मार्ग बहाल होने में समय लग सकता है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश से तबाही: चारधाम यात्रा रोकी, देहरादून-मसूरी हाईवे धंसा, 2 की मौत; आज भी अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान...