मुरादाबाद, मई 11 -- दिल्ली में ऑइकोनिक वूमैन ऑफ इंडिया सम्मान समारोह से आयोजित किया गया, जिसमें मुरादाबाद के मानसरोवर कलोनी निवासी रुचि मदान को योग व संपूर्ण स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह नई दिल्ली में 9 मई को आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री रितु शिवपुरी उपस्थित रहीं। रुचि मदान पिछले कई वर्षों से मानसरोवर कलोनी में योगा स्टूडियो चला रही हैं और सभी को योगा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। रुचि को सम्मान मिलने पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...