ललितपुर, मई 29 -- तालबेहट। मानसरोवर झील के किनारे हो रहे कथित अवैध निर्माण कार्यों को लेकर प्रकृति रक्षकों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि झील क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। प्रकृति रक्षकों ने ज्ञापन में कहा कि भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रहा बुंदेलखंड आज देश के सबसे अधिक गर्म क्षेत्रों में शामिल हो रहा है। इसके पीछे जल, जंगल और जमीन का लगातार दोहन प्रमुख कारण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राकृतिक जल स्रोतों और हरित क्षेत्रों का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में पेयजल संकट और अधिक गहरा सकता है। ज्ञापन में बताया गया कि मानसरोवर झील अब तक मानवजनित नालों के प्रदूषण से काफी हद तक सुरक्षित रही है, लेकिन झील किनारे ...