अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की बिजली व्यवस्था मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में लड़खड़ा गई। लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग की समस्या से काम-धंधे प्रभावित हुए। मरम्मत कार्यों के चलते भी कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। रेलवे रोड फीडर पर ट्रिपिंग के चलते 33केवी की सप्लाई फेल हो गई, जिसे ठीक करने में करीब तीन घंटे लगे। इधर, मानसरोवर कॉलोनी और आसपास क्षेत्रों में सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली दोपहर तक ही लौट सकी। इस दौरान स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हुई। रघुवीरपुरी, आगरा रोड, बिहारी नगर, केलानगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आती-जाती रही। बिजली विभाग की हेल्पलाइन पर दिनभर शिकायतों का दौर चला। उप केंद्रों पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों ने रोष व्यक्त किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट, ट्रिपिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.