गौरीगंज, जून 18 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता तहसील क्षेत्र मुसाफिरखाना के ग्राम मानशाहपुर निवासी दिवाकर पुत्र बृजनाथ ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भूमि विवाद में फर्जी पैमाइश और गलत आख्या लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम मानशाहपुर स्थित गाटा संख्या 340 की भूमि पर उनका पुश्तैनी कब्जा है तथा वहां पूर्वजों द्वारा लगाए गए पेड़ भी मौजूद हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी दावे के आधार पर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस संबंध में हल्का लेखपाल द्वारा की गई पैमाइश और प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए गए हैं। दिवाकर का कहना है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की गई, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने एसडीएम से माम...