मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक : डॉ. वाईपी
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- आरोग्य भारती एवं विश्व आयुर्वेद मिशन की ओर से बुधवार को लाजपत राय रोड स्थित पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केंद्र में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य में सामंजस्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केंद्र के निदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य को एक साथ लेकर चलना ही स्थायी विकास का मार्ग है। मुख्य अतिथि जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान झूंसी के निदेशक प्रो. वाईपी सिंह ने कहा कि मानव स्वास्थ्य को पर्यावरण से अलग करके नहीं देखा जा सकता। स्वच्छ जल, शुद्ध वायु, जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी मानव जीवन के लिए जरूरी हैं। विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि मनुष्य, पशु और प्रकृति एक-दूसरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.