गाजीपुर, फरवरी 16 -- दिलदारनगर। स्थानीय गांव स्थित महादेव मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार देर शाम हुआ। कथावाचक योगी अनुराग शरण ने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है और मानव सेवा ही सच्ची प्रभु भक्ति है। कथा से पूर्व मंदिर परिसर में नंदी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.