प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अरविंद नगर स्थित व्यायाम शाला प्रांगण में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित सर्वेशपति त्रिपाठी ने कहा कि ईश्वर प्रदत्त मार्ग पर चलने से ही जीवन का उद्धार संभव है। कथावाचक ने कहा कि प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व उठ जाना चाहिए। स्नान-ध्यान कर प्रभु के चरणों में खुद को समर्पित करते हुए दिनचर्या का प्रारंभ करना चाहिए। कथा में मानव सेवा को ही ईश्वर की सच्ची सेवा बताते हुए सब मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। कथा में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विजय शंकर पांडेय, सावित्री पांडेय, मानस रंजन पांडेय, अभिमन्यु चतुर्वेदी,राजेश तिवारी, संतोष पांडेय ,भारत पांडेय, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, श्रृषभ मिश्र, राजमणि त्रिपाठी,उपमा पांडेय, कल्पना पांडेय, बनारसी सेठ, दीपू, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.