कौशाम्बी, जनवरी 21 -- कड़ा क्षेत्र के मामासही मजरा अफजलपुर सातों में बुधवार को शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद की ओर से शीत सहायता शिविर लगाया गया। उन्होंने 150 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। गरीब व असहाय लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से क्षेत्र के नौढिया, घड़ियालीपुर, अम्बाई बुजुर्ग, इसी का पूरा, हकीमपुर एवं सातों में शिविर लगाकर गरीब, निराश्रित, विधवाओं, वृद्धजनों और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। उनके इस कार्य से क्षेत्र में मानवता और सेवा भावना की सराहना हो रही है। इस अवसर पर रणविजय निषाद ने कहा कि मानव सेवा से ही सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने अर्जित धन का कुछ अंश समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए अवश्य समर्पित करना चाहिए। इस मौके पर मोतील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.