सीतामढ़ी, जून 18 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। शिव शिष्य बेलसंड प्रखंड की ओर से शिव शिष्य दीदी मां नीलम आनंद की पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब, असहाय एवं निशक्त लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- मानव सेवा से ही फैलेगा प्रेम का संदेश : शिव शिष्यकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव शिष्यों ने भाग लिया और जरूरतमंद लोगों की सेवा को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया। इस अवसर पर शिव शिष्य विनोद कुमार राय, संजय सिंह, नवनीत कुमार पिंकू, सत्येंद्र भगत, रंजू कुमारी एवं सुनीता कुमारी ने कहा कि भगवान शिव ही परमेश्वर हैं। जिन्हें हमारे शास्त्रों में जगतगुरु की संज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को शिव शिष्य बनना चाहिए। इससे सभी वर्गों के बीच आपसी विश्वास और ...