मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य, समाज के लिए प्रेरणा है सेवा शिविर: विधायक
लातेहार, जुलाई 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि । सेवा और समर्पण की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम, लातेहार के तत्वावधान में देवघर के खजुरिया में लगने वाले एक माह के कांवरिया सेवा शिविर के लिए सेवा दल रविवार को लातेहार से रवाना हुआ। स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने हरी झंडी दिखाकर सेवा दल को रवाना किया और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कठिन यात्रा करते हैं। ऐसे में एक माह तक पूरी निष्ठा और नि:स्वार्थ भाव से कांवरियों की नि:शुल्क सेवा करना अत्यंत प्रेरणादायक और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के संयोजक रामनाथ अग्रवाल वर्षों से सेवा, मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का जो उदाहरण प्रस्तुत कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.