मानव सेवा में साथ आए रेड क्रॉस और लोकभारती
शाहजहांपुर, जून 6 -- शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में लोकभारती के पदाधिकारियों ने रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों संगठनों ने मानव सेवा और जनहित के कार्यों में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। लोकभारती के प्रतिनिधियों ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी जनपद में स्वास्थ्य, राहत और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ा है। डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि समाज से मिलने वाला सहयोग और सम्मान सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपद में मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही। इस दौरान अतिथियों को सम्मान-पट्टिका, प्रतीक चिह्न और अन्य सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में महंत योगी हनुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.