मानव सेवा को प्रेरित करती हैं रेडक्रॉस की गतिविधियां: उपायुक्त
जमशेदपुर, मई 10 -- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 503 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन जिला उपायुक्त सह रेडक्रॉस अध्यक्ष राजीव रंजन, एसडीओ सह उपाध्यक्ष अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेंटर सचिव नलिनी राममूर्ति, रवीन दुग्गल, जेसीएपीसीपीएल प्रबंध निदेशक कपिल मोदी और रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियां मानव सेवा को प्रेरित करती हैं। एसडीओ अर्णव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण रेड क्रॉस उपाध्यक्ष विकास सिंह ने दिया। रक्तदान संबंधी जानकारी अरुण बांकरेवाल ने दी। जेसीएपीसीपीएल प्रबंध निदेशक कपिल मोदी ने रेड क्रॉस के साथ कंपनी के मजबूत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.