मानव सेवा की शपथ लेकर एएनएम छात्राओं ने शुरू किया नया सफर
कटिहार, मई 12 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय एएनएम इंस्टिट्यूट बारसोई में मंगलवार को लैंप लाइटिंग एंड ओथ टेकिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई के उपाधीक्षक डॉ. एम ए उस्मानी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव नयन प्रसाद, प्राचार्या डेजी कुमारी समेत अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- मरीजों के लिए सेवा और साहस की प्रतिमूर्ति हैं नर्सेंनर्सिंग छात्राओं की शपथ समारोह में एएनएम सत्र 2025-27 की प्रथम वर्ष की 52 छात्राओं को लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग कर मानव सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई गई। प्राचार्या डेजी कुमारी ने कहा कि नर्सिंग केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.