मिर्जापुर, दिसम्बर 26 -- मिर्जापुर। नगर के पाण्डेयपुर में जयगुरुदेव धर्म प्रचार संस्था की तरफ से आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र यादव ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहाकि मानव की सेवा ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है। ईश्वर प्रत्येक व्यक्ति में निवास करते है। उन्होने कहाकि बाबा जय गुरुदेव महाराज ने बताया था कि इस शरीर का मालिक आत्मा है। व्यक्ति के जन्म मरण में सृष्टि का योगदान है। उन्होने कहाकि सच्चे सदगुरू का प्रेम सभी योनियों में रहने वाली जीवात्माओं से प्रेम है, न कि इस शरीर से हमारा और आपका प्रेम है। कार्यक्रम का आयोजन जयंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर घूरन प्रसाद, प्रेम शंकर मौर्य, प्रेमचंद पाल, सिद्धनाथ सिंह, लालजी यादव, अतुल केशरी, अजय, मनीष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...