नई दिल्ली, जून 7 -- भारत के लिए टेस्ट पदार्पण कर रहे और अफगानिस्तान की पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने एकमात्र टेस्ट में दूसरे दिन के खेल के बाद रविवार को कहा कि स्पेल के दौरान उनका ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी ताकत का इस्तेमाल करने पर था। भारत ने वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) के संयमित अर्धशतक और सुथार के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की उपयोगी साझेदारी के बाद अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी। दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान की टीम 113 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। सुथार ने 15.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने सात ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।डेब्यू के बारे में कब पता चला? मानव सुथार ने कहा, ''विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी क...