मानव सुथार की रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री, देखें डेब्यू टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय
नई दिल्ली, जून 8 -- भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में यादगार जीत हासिल की। भारत ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से धूल चटाई। यह भारत की पारी के अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने कप्तान शुभमन गिल (126) और केएल राहुल (100) के शतक के दम पर 564/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमटी, जिसमें डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट चटकाए और अफगानिस्तान को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रनों पर ढेर हुई। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके जबकि सुथार को एक सफलता मिली। 23 वर्षीय सुथार ने कुल सात विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया।मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.