मधेपुरा, फरवरी 24 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय संतमत सत्संग का दो दिवसीय समारोह नया बाजार में सोमवार से शुरू हुआ। सत्संग समारोह में हरिद्वार के स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने सत्संग की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोग अपने जीवन और जन्म को धन्य बनाने के लिए सत्संग में आए हैं। यह संसार हमारा अपना घर नहीं है। यहां से कोई साथ जाने वाला नहीं है। मानव सांसारिक मोह माया में पूरी तरह से फंसा हुआ है। सत्संग की यही महिमा है कि इस जीव को संसारिक आसक्तियों से छुटकारा दिलाना है। साधु संत महात्मा का एक-एक वचन हीरा के समान है। यह अगर अंदर में प्रविष्ट होकर स्थिर हो जाए तो मानव जीवन का कल्याण हो जाएगा। प्रात:कालीन सत्र में भजन से सत्संग समारोह का शुभारंभ किया गया। सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.