लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

प्रोन्नति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों की प्रोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक अब सिर्फ आनलाइन ही होगी। इसे मानव संपदा पोर्टल के जरिये किया जाएगा। इसके अतिरिक्त की गई प्रोन्नति की कार्यवाही मान्य नहीं होगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल के निर्देश पर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने गुरुवार को सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर इसका अनुपालन नहीं किया गया तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिक्तियों की गणना और चयन एसपी गोयल ने सभी विभागों को जारी आदेश में कहा है कि सभी तरह की पदोन्नति की कार्यवाही अब सिर्फ आनलाइन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चयन वर्ष2026-27 में दिसंबर 2026 तक हुई सभी रिक्तियों क...