मानव संपदा पोर्टल दुरुस्त, इंजीनियरों की पदोन्नति का रास्ता साफ
लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मानव संपदा पोर्टल की विसंगति दुरुस्त हो जाने से सैकड़ों कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। पोर्टल के डीपीसी मॉड्यूल में दिव्यांग कर्मचारियों की प्रविष्टि दर्ज करने की सुविधा नहीं होने के कारण पात्रता सूची तैयार नहीं हो पा रही थी। तकनीकी दिक्कत के कारण दिव्यांग कर्मचारियों के रिक्त पदों की संख्या भी प्रदर्शित नहीं हो रही थी। इससे पीडब्ल्यूडी के जेई से एई, वास्तुविदों आदि की पदोन्नति फंसी हुई थी।
समस्या का समाधान आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 7 सितंबर को कर्मचारियों की यह समस्या उठाई। इसी दिन लोक निर्माण विभाग ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजा। अगले दिन 8 सितंबर को एनआईसी ने मानव संपदा पोर्टल के डीपीसी मॉड्यूल को दुरुस्त कर दिया। पोर्टल दुरुस्त होते ही 9 सितंबर को पीडब्ल्यूडी ने पदोन्नति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.