अंबेडकर नगर, अप्रैल 18 -- अम्बेडकरनगर। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला अभिभावकों ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी वंदन कार्यक्रम का स्वागत सहित समर्थन किया। संचालन कर रहे वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ उदयराज मिश्र ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए संसद में नारी वंदन अधिनियम लाकर सभी प्रकार की सेवाओं और कार्यालयों में नारियों के लिए विशेष आरक्षण का प्रावधान किया जा रहा है। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष राम, डॉ संतोष कुमार सिंह, राजेश मिश्र, अमरनाथ पांडेय, मलखान सिंह, सुधीर शुक्ल, श्यामसुंदर निषाद, नीतू सिंह, अनम बानो, सोफिया बानो, रीना सिंह व अर्चना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानव श्रृंखला बना नारी वंदन अधिनियम का स्वागत क...