अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। भाजपा की ओर से गुरुवार को चौघानपाटा में मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने 'एक देश एक चुनाव' का समर्थन करते हुए लागू करने की अपील की। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना था कि बार-बार होने वाले चुनाव से देश के विकास में बाधा आती है। करोड़ों का बजट चुनाव में खर्च होता है। प्रशासनिक और न्यायिक कार्य प्रभावित होते हैं। जबकि 'एक देश, एक चुनाव' से संसाधनों की बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...