मथुरा, अप्रैल 16 -- केएम विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई गई। सशक्त नारी-विकसित भारत के संदेश आगे बढ़ाते हुए छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं ने मानव श्रृंखला भी बनायी। इससे पूर्व 15 अप्रैल को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। केएम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं है, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और राष्ट्रीय निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने वालो एक परिवर्तनकारी कदम है। विवि कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी से शासन अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह भी पढ़ें- वंदन अधिनियम ...