शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार और महिला सशक्तिकरण के लिए मानव शृंखला कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हाथों में हाथ डालकर लंबी मानव शृंखला बनाते हुए जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान "नारी शक्ति, देश की शक्ति" और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे नारों से परिसर गूंजता रहा। आयोजन प्रोफेसर पूनम और सीतू शुक्ला के समन्वयन में हुआ। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर आरके आजाद, डॉ आलोक सिंह, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ प्रांजल शाही, डॉ अरुण यादव, डॉ बरखा सक्सेना, अमिता रस्तोगी, रचना रस्तोगी, डॉ प्रतिभा सक्सेना, डॉ विनीता राठौर, नमिता शुक्ला, डॉ प्रतिभा शर्मा, शिवानी भारद्वाज, शिवांगी शुक्ला और रश्मि राठौर मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालय में संगोष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.