पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर। पलामू उपायुक्त के आह्वान पर मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मानव शृंखला बनाकर नशीले पदार्थों से दूर रहने का अभियान चलाया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षिका प्रियंका कुमारी व पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा के संयोजन में विद्यालय परिवार ने नशा से मुक्त रहने एवं दूसरे को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि नशा करने वाले स्वयं तो बर्बाद होते ही हैं, घर-परिवार को भी तहस-नहस कर देते हैं और समाज की प्रतिष्ठा में भी बट्टा लगा देते हैं। प्रधानाध्यापक ने स्वरचित एक नारा, करोगे नशा तो खतरे में जान है, छोड़ोगे नशा तो जीवन में शान है, को बुलंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...