मुंगेर, फरवरी 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) और ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू) के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को रेल बचाओ-देश बचाओ-कारखाना बचाओ देशव्यापी अभियान के तहत मानव शृंखला कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे कारखाना गेट संख्या एक के समक्ष किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर गुरुवार को ईआरमएयू, ओपन लाइन जमालपुर और ईआरएमयू वर्कशॉप जमालपुर के द्वारा अलग अलग जगहों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गयी। ईआरएमयू, ओपन लाइन जमालपुर की ओर से स्थानीय कैरिज एंड वैगन जमालपुर के सिक लाइन और में नुक्कड़ सभा हुई। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष बृज गोपाल ने की, तथा संचालन शाखा सचिव केडी यादव ने किया। केडी यादव ने कहा की हमारी मांगों में नई लेबर कोड को जल्द से जल्द समाप्त करना, 18 महीने के महंगाई भत्ते के बका...