मानव विकास विद्यालय (गरुड़बासा) का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। मानव विकास विद्यालय, गरुड़बासा-टेल्को का वार्षिकोत्सव स्कूल ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि निशा सूरी, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रोमा सोही, समिति सदस्य व अभिभावकगण उपस्थित रहे।कक्षा 1 से 9 के विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 10 के छात्रों ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में मंच प्रबंधन व ध्वनि प्रक्षेपण संभाला। कार्यक्रम का संचालन दो छात्राओं ने किया। प्राचार्य सुनीता शर्मा व स्टाफ के अथक प्रयासों ने इस आयोजन को सफल बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.