वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। हिम और पाषाण युग से आधुनिक युग तक मानव जाति विकास के किन चरणों से गुजरी और किन चुनौतियों का सामना किया। विकास के इस रहस्य से पर्दा आने वाले दिनों में बीएचयू उठेगा। पहली बार प्राचीन डीएनए, पैलियोएंथ्रोपोलॉजी, गट माइक्रोबायोम और पॉपुलेशन जीनोमिक्स अनुसंधान से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञ एक मंच पर होंगे। बीएचयू और एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से 23 और 24 मार्च को यह आयोजन होगा। यह आयोजन दक्षिण एशिया में मानव और प्रागैतिहासिक आबादी के प्रवास, अनुकूलन और जनसांख्यिकीय इतिहास को पुनर्निर्मित करने के साथ आधुनिक मानव स्वास्थ्य से जुड़े विकासवादी संदर्भों को समझने पर केंद्रित रहेगा। कार्यशाला में इन क्षेत्रों के एकीकरण से अनुसंधान प्राथमिकताओं का निर्धारण, संस्थागत आधारभूत संरचना का विकास, प्राचीन और आधुनिक जीनोमिक...