मानव वन्य जीव संघर्ष न्यून करने को ग्रामीणों ने दिए सुझाव
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- शक्तिफार्म। किशनपुर रेंज के दानीबंगर वन परिसर में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए। सोमवार को रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने वन एवं वन्यजीवों की उपयोगिता बताते हुए वनों की सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आबादी के किनारे सोलर फेंसिंग की सुविधा देने और वन क्षेत्र से लगे ग्रामीणों को सोलर लाइट मुहैया कराने की मांग की। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने ग्रामीणों के सुझावों को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने और समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान वनों के संरक्षण में योगदान के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Champawat News: जंगल से होने वाले लाभ की जानकारी दी यहां खीम सिंह अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.