मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने के लिए हुई जागरूकता गोष्ठी
महाराजगंज, जून 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हनुमानगढ़िया व नौतनवा क्षेत्र के सेमरहवा में वन विभाग की ओर से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तरी चौक रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी आरपी सिंह वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। ग्रामीण युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि वे वन्यजीवों के नजदीक जाकर सेल्फी लेने या सोशल मीडिया के लिए रील बनाने जैसी खतरनाक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें, क्योंकि इससे वन्यजीव हिंसक हो सकते हैं। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यदि कोई वन्यजीव भटककर आबादी वाले क्षेत्र में आ जाता है तो उसे नुकसान पहुंचाने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचित करें और वन्यजीव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.