मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को गांवों में पहुंची वन विभाग की टीम
बलरामपुर, सितम्बर 21 -- तुलसीपुर, बलरामपुर। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को न्यूनतम करने और वन क्षेत्र से सटे गांवों में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को तुलसीपुर रेंज के ग्राम झौंहना, हल्लौरा संग्रामपुर और ग्राम पंचायत रेहरा में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर तेंदुए समेत अन्य जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान संवेदनशील पगडंडियों और संभावित वन्यजीव आवागमन वाले स्थानों पर लाल झंडियां लगाकर लोगों को सतर्क रहने का संकेत दिया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि जंगल व गांव के आसपास तेंदुआ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब जाने, उसे घेरने या खदेड़ने का प्रयास न करें। भीड़ एकत्र करने के बजाय तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.