लखनऊ, अगस्त 29 -- यूपी में मानव-वन्यजीव संघर्ष में अप्रैल से लेकर अभी तक 29 लोगों की मौत होने और सिर्फ पांच तेंदुए के रेस्क्यू किए जाने पर वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इसे रोकने के उपाय किए जाएं। कर्मचारियों की कमी हो तो उसे तत्काल दूर करें।

उपाय और रणनीति रुहेलखंड जोन स्थित वन विभाग के कार्यालय से वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों से जुड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि घरों में दरवाजे लगाए जाएं, बिजली बाधित न हो इसकी व्यवस्था कराई जाए और थर्मल ड्रोन्स की मदद से गहन निगरानी की जाए। जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं कम हो और जनहानि भी न हो। लोगों की जान बचाने के लिए वन विभाग के अधिकारी मजबूत रणनीति तैयार करें। अधिकारी चौप...