आगरा, दिसम्बर 23 -- सोरों के चंदनपुर घटियारी में स्थित गंगावन में वॉच टावर व वन्यजीवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण होगा। वनों में बनने वाले अमृत सरोवर से जल सरंक्षण व भूजल में स्तर में भी सुधार होगा। वॉच टावर से वन्य जीवों व पक्षियों की निगरानी की जाएगी। पर्यटकों को भी वॉच टावर सुविधा प्रदान करेगा। डीएम प्रणय सिंह ने गंगावन व वराह वन के निरीक्षण के बाद वन विभाग के अधिकारियों को वॉच टावर व वनों में अमृत सरोवर बनाने के निर्देश दिए हैं। कासगंज के प्रभागीय वन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि गंगावन में अमृत सरोवर और वॉच टॉवर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। अमृत सरोवर से जल संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार मदद मिलेगी। वहीं वॉच टॉवर वन्य जीवों और पक्षियों के लिए निगरानी होगी। वन्य जीवों के लिए वनों में ही भोजन के साथ पेयजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.